विश्व चैम्पियन मोहित ग्रेवाल ने मन मोहा

कुश्ती के दौरान मुड़ गया था घुटना, डेढ़ वर्ष मुश्किल में बीते खेलपथ संवाद अम्मान। हाल ही में विश्व चैम्पियन बने मोहित ग्रेवाल की हर भारतीय तारीफ कर रहा है। इस उदीयमान पहलवान ने लगभग डेढ़ साल मुश्किल भरे दिन गुजारे लेकिन मैट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया। आठ साल पहले मोहित को जब कोच जयवीर के अखाड़े में मैट की कुश्ती के गुर सिखाने के लिए ले जाया गया तो उनका वजन सिर्फ 35 किलो था। फिर भी भोपनिया अखाड़े के कोच जयवीर को यह लगा कि इस लड़के.......

रानी रामपाल को 34 सम्भावितों में भी जगह नहीं

एशियाई खेलों के लिए बेंगलुरु में शुरू हुआ शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 13 अगस्त से यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 34 सदस्यीय कोर सम्भावित समूह की घोषणा की लेकिन इसमें रानी रामपाल का नाम न होना चौंकाने वाला कदम कह सकते हैं। यह शिविर प्रतिष्ठित हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले 18 सितम्बर को समाप्त होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने अभिय.......

ग्रीको रोमन के छह पहलवान खास ट्रेनिंग के लिए रोमानिया पहुंचे

15 दिन की तैयारी के बाद एशियाई खेलों में दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय खेल मंत्रालय ने छह ग्रीको रोमन स्टाइल पहलवानों को खास ट्रेनिंग के लिए रोमानिया भेजा है। ये सभी पहलवान 15 दिन तक खास तैयारी करने के बाद एशियाई खेलों में भारत के लिए अपना दम दिखाएंगे। खेल मंत्रालय अपनी खास योजना 'असिस्टेंट एनएसएफ स्कीम' के जरिए खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर विदेशों में खास ट्रेनिंग के लिए भेजता है और ये पहलवान .......

बजरंग और विनेश अनीता श्योराण के पक्ष में लामबंद

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को रोकने लगा रहे जोर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में सिर्फ एक दिन बचा है लेकिन दंगल फिर भी चालू है। बजरंग और विनेश जहां अनीता श्योराण के पक्ष में लामबंद हो गए हैं वहीं वह हर तरह से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार संजय सिंह को रोकने जोर लगा रहे हैं। रंग में भंग करने के लिए बजरंग, विनेश और साक्षी ने बुधवार को राजघाट पर प्रेस कांफ्रेंस करने की घोषणा की थी। विनेश ने सोशल मीडिया पर बताया कि रा.......

जापान को रोकना स्वीडन के लिए कड़ी चुनौती

महिला विश्व कप फुटबॉलः स्पेन का सामना नीदरलैंड से खेलपथ संवाद ऑकलैंड। एक बार की विजेता जापान की टीम शुक्रवार को महिला फुटबाल विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में स्वीडन से भिड़ेगी। हालांकि इस मैच में स्वीडन के सामने जापान को रोकने की कड़ी चुनौती रहेगी जिसका अभी तक टूर्नामेंट प्रदर्शन शानदार रहा है। जापान को इस टूर्नामेंट के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो अभी तक हारा नहीं है। स्वीडन को अपने पहले खिताब का इंतजार है। वह 2003 म.......

विकास ने मां का अंतिम संस्कार छोड़ा अब बंद हुई तैयारी

विदेशी कोच ने पैसा नहीं मिलने पर ट्रेनिंग रोकी योगी सरकार भी आर्थिक मदद कर दे तो बात बन जाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सेना के शानदार घुड़सवार विकास कुमार एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए, लेकिन विदेशी कोच को पैसा नहीं मिलने पर फ्रांस में उनकी तैयारियां बंद कर दी गई हैं। अब विकास और मेजर अपूर्व दभाड़े ने खेल मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। बुलंदशहर केडरोली गांव के विकास कुमार को योगी .......

बृजभूषण शरण की यौन शोषण मामले में पेशी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंचे पिछले महीने मिली थी रेगुलर बेल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में सुनवाई के लिए बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। देश के नामी पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित अन्य नामी पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर बृजभूषण के ख.......

हवाई यात्रा के दौरान टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका का सामान गायब

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगी मदद एशियाई खेलों में पदक की बड़ी दावेदार हैं बत्रा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का पेरू से लौटते समय हवाई यात्रा के दौरान खेल उपकरणों से भरा सामान खो गया है। उन्होंने इसके लिए सरकार से मदद मांगी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुहार लगाते हुए विश्व में 35वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने कहा कि वह बिजनेस क्लास में.......

आज हॉकी में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

पाक हारा तो सेमीफाइनल की रेस से होगा बाहर खेलपथ संवाद चेन्नई। सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी तीन बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले राउंड रॉबिन लीग के अंतिम मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। जहां तक टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमों के प्रदर्शन का सवाल है तो भारत अपने चार मैचों में अजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान केवल एक जीत दर्ज कर पाया .......

मलेशिया ने जापान को 3-1 से हराया

अंतिम चार के लिए उम्मीदें कायम खेलपथ संवाद चेन्नई। मलेशिया ने सोमवार को जापान को 3-1 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। एक दिन पहले भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-0 से रौंद दिया था। मलेशिया के लिए सोमवार को नजमी जैजलान (13वां मिनट पेनाल्टी कॉर्नर), अशरन हैमसनी (37वां मिनट) और शेलो सिल्वेरियस (58वां मिनट) ने गोल किए। जापान की टीम ने कई मौके गंवाए लेकिन 59वें मिनट में निवा ताकुमा एक ग.......